• June 7, 2025 9:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सराहनीय: मॉडलर प्रिंस सलम बस्ती के बच्चों के साथ मनाएं जन्मदिन…

Feb 8, 2024

राज – 7903735887 

शहर के मथुरिया मोहल्ला निवासी स्व. भोला प्रसाद के पुत्र मॉडलर प्रिंस फैबरेंस ने अपना 22 वां जन्मदिन दीपनगर कोसुक स्थित महादलित टोला के बच्चों के बीच मनाया। बच्चों के साथ केक काटकर उनके बीच चॉकलेट व मिठाइयों का वितरण किया गया। बुजुर्ग व असहाय को भी मुंह मीठा कराया गया। मॉडलर के इस कार्य की नागरिक प्रशंसा कर रहे हैं।
नागरिकों ने बताया कि अपनों के बीच तो खुशियां सभी मनाते हैं। गरीब बच्चों के बीच खुशियों को शेयर करना सहरानीय है।
इस मौके पर रंजीत कुमार, रंस आर्या, रॉयल व अन्य लोगों मॉडलर को जन्मदिन की बधाइयां दी।