• April 18, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खिलाड़ी राहुल व देव खेलेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता , जानें कहां मिला मौका ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 28, 2024

राज – 7903735887 

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सॉफ्टबॉल अंडर-19 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें नालंदा के दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। नालंदा के राहुल कुमार और देव रंजन गुप्ता का चयन स्टेट टीम में किया गया है। जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार व सचिव नाजरा पैकर ने बताया कि दोनों शानदार प्रदर्शन की बदौलत राज्य की टीम में स्थान बनाया है। उन्होंने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी है।