• November 20, 2025 5:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विवाहिता की हत्या कर शव लटकाया, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 24, 2024

राजा – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र के भैरो बिगहा गांव में मंगलवार की शाम विवाहिता की मौत हो गयी। ग्रामीणों की माने तो महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका कौशलेन्द्र यादव की 20 वर्षीया पत्नी प्रीति कुमारी है। उसके पिता दीपनगर थाना क्षेत्र के कल्याण बिगहा गांव निवासी श्रवण यादव ने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर करायी है।

पिता ने बताया कि पिछले साल 25 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। इसी खुन्नस में गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि शाम को घर में कोई नहीं था। अकेली महिला ने फांसी लगा ली। परिजन घर पहुंचे तो फांसी के फंदे पर झूलती लाश पर नजर पड़ी। थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है।