• June 11, 2026 5:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मनोआरोग्य क्लिनिक की हुई शुरुआत, नशा छुड़वाने के लिए विशेष इलाज …

ByReporter Pranay Raj

Jan 24, 2024

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला पैला पोखर के समीप मनोआरोग्य क्लिनिक की शुरुआत की गई । क्लीनिक का उद्घाटन आईएमए का प्रदेश अध्यक्ष व शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ श्याम नारायण प्रसाद द्वारा किया गया । इस मौके पर उन्होंने क्लीनिक के संचालक को बधाई देते हुए कहा कि जिले में इस तरह के क्लीनिक खुलने से यहां के मनोरोगियो के बहुत फायदा होगा। नई दिल्ली एम्स से प्रशिक्षित सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकमरीजों का बेहतर इलाज करेंगे।

इस मौके पर क्लीनिक के संचालक डॉ रविकांत कुमार ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मनोरोगी के साथ साथ नशा छुड़वाने से संबंधित मरीजों का हर तरह से इलाज किया जाएगा ।

उद्घाटन के मौके पर शहर के चिकित्सक डॉ लक्ष्मण कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर दिनेश कुमार, डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार व अन्य ने संचालक को अपनी ओर से बधाई देते हुए क्लीनिक के उत्तरोत्तर विकास की कामना की ।