• November 20, 2025 5:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरसीपी के गांव पहुंचा लव-कुश यात्रा, किया गया भव्य अभिनंदन ..

ByReporter Pranay Raj

Jan 14, 2024

राज – 7903735887 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर जदयू पर पलटवार करते हुए कहा कि अयोध्या की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी में मां सीता का भव्य मंदिर व बाल्मिकीनगर में लवकुश आश्रम का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से तंज कसते हुए कहा कि पिछले 18 सालों में जेडीयू ने मां सीता के मंदिर जीर्णोधार के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए उन्हें राम मंदिर को लेकर कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है। इसके पूर्व उन्होंने लव कुश यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का मुस्तफापुर में स्वागत करते हुए भगवान राम की प्रतिमा की आरती की।

यात्रा में शामिल अभियान के संरक्षक जेपी वर्मा ने कहा कि दो जनवरी को पटना से यात्रा की शुरुआत हुई थी। पूरे बिहार का भ्रमण करने के बाद 20 जनवरी को यह अयोध्या के लिए रवाना होगी। अभी तक पूरे उत्तर बिहार का भ्रमण हो चुका है। रविवार को यात्रा भागलपुर, बांका, शेखपुरा होते हुए नालंदा पहुंची। सोमवार को नवादा होते हुए यात्रा गया पहुंचेगी।

यात्रा में मुकेश वर्मा, सतीश कुशवाहा, नरेश महतो, नूतन पटेल आदि शामिल थी। स्वागत करने वालों में मुन्ना सिद्दीकी, विपिन यादव, बबलू सिंह, प्रज्ञा भारती आदि शामिल थे।