• November 20, 2025 5:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क हादसे में गर्भवती समेत दो की मौत , सड़क जाम कर काटा बवाल ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 11, 2024

राज – 7903735887 

वेना थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर धर्मकांटा के पास बुधवार की शाम वाहन से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। महिला सात महीने की गर्भवती थी। वह अपने पति के साथ इलाज कराकर बिहारशरीफ से घर लौट रही थी। मृतका मुढ़ारी गांव निवासी सुभाष चंद्र बोस की पत्नी ज्योति कुमारी है। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी।  ग्रामीणों ने बताया कि महिला गर्भवती है। वह नियमित चेकअप के लिए बुधवार को बिहारशरीफ गयी थी। वहां से पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। धर्मकांटा के पास सड़क निर्माण में लगे वाहन ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। इससे महिला सड़क पर गिर गयी। पति सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी। वहां से गुजर रहे वाहन ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इसके बाद नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरकर दोषी चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

इसी तरह

अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास बुधवार की सड़क ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर जख्मी हो गया था। जख्मी सरमेरा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव निवासी मनोहर के पुत्र प्रयाग को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसके भाई गजाधर चौहान ने बताया कि वह महमदपुर गांव के पास ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। उसका भाई भी उसके साथ रहता है। बुधवार की शाम वह दुकान से सामान लाने गया था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे किशोर को ट्रैक्टर ने कुचल दिया।