• September 25, 2026 12:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  स्कॉर्पियो ने ले ली युवक की जान , जानें हादसा 

ByReporter Pranay Raj

Jan 8, 2024

राज – 7903735887 

बिन्द थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला के छिलका के पास रविवार की रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गयी। एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान मुफ्तीपुर गांव निवासी कलेश्वर राउत के 35 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गयी है। जख्मी हरनौत थाना क्षेत्र के छतियाना गांव निवासी बच्चन प्रसाद के पुत्र शैलेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि सोनू ने नौ महीना पहले भाड़ा पर चलाने के स्कॉर्पियो खरीदा था। वह हरनौत में रहकर गाड़ी को भाड़े पर चलाता था। रविवार की शाम हरनौत से शैलेश के साथ दोस्त के पुत्र के बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए जमसारी गया था। वहां से रात को वापस मुफ्तीपुर गांव लौट रहा था। घने कोहरे के कारण गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गयी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जख्मी को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी शीला देवी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।