• November 20, 2025 5:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप …..

ByReporter Pranay Raj

Jan 8, 2024

राज – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार की रात संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गयी। मृतका विनेश्वर पासवान की 35 वर्षीया पत्नी मंजू देवी है। मायके के लोगों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के पिता सारे थाना क्षेत्र के सबदीनगर गांव निवासी गरभू पासवान ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। दहेज के लिए अक्सर ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। इसी खुन्नस में जहर देकर उसकी हत्या कर दी गयी। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि महिला के पिता ने पति समेत चार लोगों को आरोपित बनाया है। पति को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।