• June 7, 2025 10:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कस्तूरबा की छात्रा ने फांसी लगा की ख़ुदकुशी , जानें कारण …..

Dec 31, 2023

राज – 7903735887 

इस्लामपुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा रविवार को दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे लटक गयी। कुछ देर बाद अन्य छात्राओं ने शौचालय में फंदे से लटकी लाश देखकर शोर मचाया। मृतका खुदागंज थाना क्षेत्र के बैरा गांव निवासी रवीन्द्र चौधरी की पुत्री रूपा कुमारी है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना का कारण सहेलियों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है।

छात्रा रानी कुमारी ने बताया कि किसी बात को लेकर रूपा का उसकी सहेलियों के साथ विवाद हुआ था। इससे वह नाराज थी। कुछ देर बाद वह शौचालय में गयी और फंदा बनाकर उससे लटक गयी। दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। दूसरी छात्राओं ने किसी तरह दरवाजा तोड़ दिया। फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गयी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।