• November 20, 2025 5:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण …

ByReporter Pranay Raj

Dec 29, 2023

राज – 7903735887 

शहर के गढ़पर मोहल्ले में स्व. ठाकुर श्यामनंदन सिंह की स्मृति में सात दिवसीय भगवत कथा का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को पूर्णाहूति व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। भंडारा में 20 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही।

स्व. श्यामनंदन सिंह के पुत्र और जदयू नेता ठाकुर भवानी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है। क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन से आये मशहूर कथावाचक ने लोगों को आध्यात्म के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम हुए। सांसद कौशलेन्द्र कुमार, एमएलसी रीना यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुई थी।
इस अवसर पर डॉ. धर्मनंदन सिंह, भानू प्रताप सिंह, रिंकू कुमार, अशोक गिरी, प्रवीण सिंह, आलोक कुशवाहा, रिक्की कुमार, रजनीश कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।