• November 20, 2025 5:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुर पर लगा दामाद की हत्या का आरोप, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 27, 2023

राज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ के पास से पुलिस ने कछियावा गांव निवासी सुखु राम के पुत्र शकर राम का शव बरामद किया। पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को जहर खाकर खुदकुशी बता रही है। वहीं, परिजन ससुर व अन्य ससुराली परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

मृतक के पिता सुखु राम ने बताया कि उनका पुत्र दिल्ली में मजदूरी करता था। 20 दिन पहले लौटा। जिसके बाद ससुराल चंडी के गिलानीचक में रहने लगा। दिन में ससुराली परिवार ने कॉल कर बताया कि बेटे की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद ग्रामीणों से मौत की खबर मिली। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बहू मायके में रहना चाहती थी। बेटा उससे घर आने की जिद कर रहा था। इसी कारण ससुर और अन्य परिवार ने मारपीट के बाद जबरन जहर पिला उसकी जान ले ली। मृतक के पूरे शरीर पर जख्मों का निशान है। शंकर की शादी चार साल पहले हुई थी। उसे एक पुत्री थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।