• February 25, 2026 9:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शव के दाह संस्कार से पहले पहुंचे गई पुलिस, जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Dec 26, 2023

सूरज – 7903735887 

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस घटना को घरेलू कलह में खुदकुशी बता रही है। परिजन शव के दाह संस्कार की तैयारी में थे। उसी दौरान पुलिस पहुंच गई। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक स्व. कृष्णा महतो के 45 वर्षीय पुत्र भूषण प्रसाद हैं।

परिवार ने बताया कि सुबह अधेड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य केंद्र रेफर किए जाने के बाद उन्हें विम्स ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। थानायक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घरेलू कलह में कीटनाशक खाकर खुदकुशी होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।