• April 19, 2026 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – टोटो चालकों ने कर दिया चक्का जाम, जाने कारण…

ByReporter Pranay Raj

Dec 25, 2023

राज – 7903735887 

यातयात पुलिस शहर को जाम से निजात दिलाने की मुहिम में जुटी है। सड़क पर जाम लगाने वाले टोटो को कर्मी खदेड़ रहे हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा साथी की पिटाई का आरोप लगाकर चालकों ने टोटो का चक्का जाम कर दिया।

लोग अपने-अपने ई रिक्शा को श्रमकल्याण केंद्र के मैदान में खड़ा कर दिए। चक्का जाम करने वाले टोटो अस्पताल चौक से मामू भगिना के रुट में चलता है। चालक डब्लू कुमार का आरोप है कि वह सवारी बिठाकर बड़ी पहाड़ी की ओर जा रहा था। अस्पताल चौक पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस जाम लगने की बात कहते हुए पिटाई कर दिया।

यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शहरवासियों को जाम से निजात के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सड़क पर जाम लगाने वाले टोटो को हटाया जाता है। किसी के साथ मारपीट नहीं, जुर्माना किया जाता है। मारपीट किए जाने के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।