• November 20, 2025 5:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजद का झंडा लगे वाहन से हथियार-कारतूस संग पांच गिरफ्तार,…

ByReporter Pranay Raj

Dec 24, 2023

राज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के हथकट्टा मोड़ के समीप से पुलिस ने राजद झंडा लगा ब्लैक स्कार्पियो से तीन देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, दो खोखा बरामद करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश फरार होने में सफल रहा।गिरफ्तार बदमाशों में पटना जिला के अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा निवासी रामस्वारथ सिंह के पुत्र अजीत सिंह, विजय यादव के पुत्र नरेश यादव, रामखेलावन यादव के पुत्र विवेक यादव, चंडी थाना क्षेत्र के भटन्ना बिगहा निवासी रामस्वरूप सिंह, कांधुपीपर निवासी जितेंद्र प्रसाद के पुत्र रवि कुमार शामिल है। सभी हथियार तस्कर बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रूखाई हॉल्ट के समीप ब्लैक रंग का स्कॉर्पियों में सवार बदमाश हथियार की डिलेवरी देने आया है। जिसके बाद पुलिस छापेमारी की। एक सवार फरार हाेने में सफल रहा। जबकि, हथियार-कारतूस व खोखा के साथ पांच को गिरफ्तार कर लिया गया।