• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हिरण्य पर्वत पर पहुंचे दर्जनों पुलिसकर्मी, जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Dec 14, 2023

सूरज – 7903735887 

नव वर्ष के आगमन के पहले एसपी अशोक मिश्रा ने शहर के हिरण्य पर्वत पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। गुरुवार को लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि दर्जनों सुरक्षा बलों के साथ पर्वत पर पहुंचे। पर्वत पर मौजूद संदिग्धों व असमाजिक तत्वों में पुलिस की मौजूदगी से भगदड़ मच गई।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि नए साल में काफी संख्या में शहरवासी पर्वत पर घूमने जाते हैं। इस कारण वरीय पदाधिकारी के आदेश पर सर्च अभियान चलाया गया। अब पर्वत पर पुलिस नियमित गश्ती करेगी। बदमाशों के साथ प्रेमी जोड़ों पर भी कार्रवाई होगी।