• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी से लाश मिलने से परिवार में कोहराम, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Dec 10, 2023

सौरभ  – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के रजावां गांव के मध्य विद्यालय के खंधा स्थित गोइठवा नदी से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने पानी में छहला रहे शव को देखकर शोर मचाया। मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के डेढ़घारा निवासी 63 वर्षीय कृष्णा यादव के रूप में की गयी है।
परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग शनिवार की शाम घर से शौच के लिए निकले थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे थे। परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे। सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव मिलने की सूचना दी। आशंका है कि हाथ-मुंह धोने के दौरान फिसलकर नदी में गिर गये होंगे। जहां उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पानी में डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।