• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटी की हत्या कर शव 3 किलोमीटर घसीट किया दफन, जाने दहलाने वाली वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Dec 10, 2023

राज – 7903735887 

सारे थाना पुलिस ने ओंदा गांव में दिल दहलाने वाली वारदात का खुलासा किया है। शनिवार की रात पुलिस ने खंधा में जेसीबी से जमीन खोदकर 16 वर्षीया किशोरी का शव बरामद किया। मृतका साहू चौधरी की पुत्री बब्ली कुमारी है। हत्या का आरोप पिता और उसके सहयोगियों पर लगा है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि बेटी के प्रेम-प्रसंग की भनक लगने पर पिता ने हत्याकांड को अंजाम दिया। शव बरामद न हो। इस कारण पांच फीट गहरा गड्‌ढ़ा कर शव को खड़ा कर दफन किया गया था। पुलिस पिता व अज्ञात पर केस दर्ज की है।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पिता दो शादियां किए है। पहली से चार बेटी व दूसरी पत्नी से उसे तीन पुत्र और एक पुत्री है। बब्ली के प्रेम-प्रसंग की भनक लगने पर वह गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया। यही नहीं, शव को तीन किलोमीटर दूर खंधा में घसीटकर ले गया। जहां उसे दफन किया गया। मृतका 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव बरामद हुआ। पिता व अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। हालांकि, जांचोपरांत यह स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।