• September 25, 2026 10:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी से मिली महिला की लाश, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 9, 2023

डायमंड – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के रामजीचक गांव से तीन दिन से गायब महिला का शव शनिवार की सुबह गोइठवा नदी में उपलाई मिली। परिजन डूबकर मौत का अंदेशा जता रहे हैं। मृतका सुधीर पासवान की 40 वर्षिया पत्नी मुरती देवी है।

परिवार ने बताया कि गुरुवार की शाम महिला घर से शौच के लिए निकली। जिसके बाद नहीं लौटी। खोजबीन में उसका पता नहीं चला। अल सुबह ग्रामीणों ने महिला की लाश नदी में ऊपलाई देखी। तब मौत का पता चला। अंदेशा है कि डूबकर जान गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महिला लापता थी। नदी से शव बरामद हुआ। डूबकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।