• April 18, 2026 11:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चाचा की चिता जलने से पहले भतीजे की हो गई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 1, 2023

राज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के भुरुकुल गांव में गुरुवार की रात बीमार अधेड़ सिविल केवट की मौत हो गई। सुबह में परिजन शव के दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान करंट से भतीजे की भी मौत हो गई।
मृतक विश्राम केवट का पुत्र बबलू केवट है। दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक शौच के लिए खेत गया था। उसी दौरान पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर करंट से उसकी जान गई। हिलसा थानाध्यक्ष ने बताया कि करंट से युवक के मौत की सूचना के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दी।