• February 25, 2026 12:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बहन से कहासुनी के बाद भाई ने दे दी जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 30, 2023

राज – 7903735887 

वेन थाना अंतर्गत बाजार इलाके में बहन से झगड़ा के बाद किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतक प्रकाश पंडित का 16 वर्षीय पुत्र अभय कुमार है।
ग्रामीणों ने बताया कि बहन से झगड़ा के बाद किशोर कमरे में फांसी लगा लिया। परिजनों की उस पर नजर गई ताे उसे फंदे से निकाल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद भी परिजन उसे जिंदा बता रहे थे। इस कारण शव को निजी क्लिनिक लेकर चले गए।

इसी तरह चेरो ओपी क्षेत्र के मुसहरी गांव में गुरुवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका शंकर सुमन कुमार की 22 वर्षीया पत्नी निशा देवी है। मायके के लोग दहेज के लिए पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। यहां पहुंचे तो लाश पंखे से लटक रही थी। ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार थे। सूचना पाकर पहुंची चेरो ओपी की पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है।