• November 20, 2025 6:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर महोत्सव का रंगारंग हुआ आगाज …

ByReporter Pranay Raj

Nov 30, 2023

राज – 7903735887 

राजगीर में गुरुवार को तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग आगाज हो गया। स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंच सके। वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री सह नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी महोत्सव का उद्घाटन किया गया है।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राजगीर सर्व धर्म समभाव की भूमि है। सभी धर्म का सार परोपकार है। सर्वधर्म की भावना राजगीर में जागृत होती है। यहां से निकलने वाला संदेश विश्व को प्रभावित करती है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजगीर का समुचित विकास किया गया है। राजगीर महोत्सव सामाजिक एकता का संदेश देता है। इस धरती का संदेश यहां से निकलकर देश दुनिया तक जाती है। बिहार के मुख्यमंत्री समाज को एकजुट करने का काम कर रहे हैं।
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में चहुमुखी विकास हो रहा है। राजगीर का नाम पूरे देश दुनिया में है। डीएम शशांक शुभंकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यटन, संस्कृति, परंपरा को समृद्ध करने और वैश्विक पहचान को दृढ़ करने के लिए राजगीर महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डा.ॅ जितेन्द्र कुमार, कौशल किशोर, राकेश कुमार रौशन, विधान पार्षद रीना यादव, जिप अध्यक्ष पिंकी कुमारी, उपाध्यक्ष अनुराधा कुमारी, बिहारशरीफ की महापौर अनिता देवी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।