• June 13, 2026 11:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के पांच माह बाद ही फंदे पर लटकी मिली मुस्कान की लाश, जाने हत्याकांड…

ByReporter Pranay Raj

Nov 29, 2023

राज – 7903735887 

शादी के पांच माह बाद बुलेट के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के जिंदा बिगहा में हुई। मृतका सूरज कुमार की पत्नी मुस्कान कुमारी है।

ग्रामीणों से घटना की भनक पाकर मायके के परिजन पहुंचे, तब हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसके पहले पति व अन्य ससुराली परिवार गांव से फरार हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल लाई। शेखपुरा जिला के शेखपुरा थाना क्षेत्र के बंगालीपर गांव निवासी मृतका के भाई सोनू कुमार ने 5 साल पहले बहन की शादी हुई थी। बुलेट के लिए पति व ससुराली परिवार ने मुस्कान की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।