• June 7, 2025 4:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छेड़खानी के विरोध पर महिला समेत तीन को पीटा…

Nov 29, 2023

सौरभ – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को बदमाशों ने छेड़खानी के विरोध महिला समेत परिवार के तीन सदस्यों को मारपीट व धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पीड़ित आठ राउंड फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, पुलिस पशुओं द्वारा फसल चरने के विवाद में मारपीट की घटना बता रही है।

जख्मी ने बताया कि उनके भाई और भाभी खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान गांव के दस बदमाश आ गए और भाभी का हाथ पकड़, उन्हें जबरन खींचकर ले जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। शोर सुन वह खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें भी धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। बदमाश की मंशा खेत हड़पने की है। इसी कारण अक्सर छेड़खानी व मारपीट करता है।
दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील जायसवाल ने बताया कि खेत में फसल चरने को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग का आरोप गलत है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।