• November 20, 2025 6:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिर में गोली मार युवक की गिराई लाश, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2023

सूरज – 7903735887 

नगरनौसा थाना अंतर्गत खीरु बिगहा गांव के पास सोमवार की रात बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार युवक के सिर में गोली मार, उसकी हत्या कर दी। जबकि, दोस्त को चाकू घोंप जख्मी कर दिया। मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के दाहा बिगहा गांव निवासी रामशीष पासवान के पुत्र मंटू कुमार हैं। जख्मी खीरु बिगहा निवासी अवधेश यादव इलाजरत हैं।

चर्चा है कि दोनों दोस्त विजर्सन जुलूस में स्कॉर्पियों पर सवार था। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पिता ने वर्चस्व विवाद में सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगाते हुए पांच बदमाशों को नामजद किया है। केस में विसर्जन जुलूस का जिक्र नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के मूर्ति छोड़ सभी फरार हो गए। करीब तीन घंटे के बाद कुछ युवकों ने साहस कर मां लक्ष्मी के प्रतिमा का किसी तरह विसर्जन किया।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।