• November 20, 2025 6:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छठ की अद्भुत छटा: जयपुर के हवा महल में सेल्फी की होड़…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2023

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ के बसारबिगहा मोहल्ला के समीप वार्ड पार्षद  रविन्द्र कुमार चौधरी द्वारा छठके मौके पर छठ व्रतियों को जयपुर के हवा महल का दर्शन कराया गया। वहीं रंग बिरंगी लाइटों से परिसर को सजाया गया था। जिसमें बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। जो भी इस रास्ते से गुजर रहे थे वे यहां का अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद करने लगे।

रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि हर साल रंग बिरंगी लाइटों के साथ सजावट किया जाता है। इस बार कोलकाता और बनारस के कारीगरों द्वारा लाइटिंग और सज्जा किया गया है। इसके साथ ही पारण के बाद जलालपुर समेत दो जगहों पर लोगों के बीच छोला और चाय का वितरण किया गया है। दोनों जगह करीब 5000 लोगों के बीच वितरण हुआ।

इस मौके पर राजेंद्र महतो, मनोज महतो, ढल्लू, राजू चौधरी, प्रेम कुमार, सुनील महतो, अरविंद कुमार, पवन कुमार, विवेक कुमार, अरुण पासवान, रवि कुमार, कुणाल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।