• November 20, 2025 6:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुल के नीचे गिरी लग्जरी कार, गई घर के इकलौते चिराग की जान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 15, 2023

राज – 7903735887 

खुदागंज थाना अंतर्गत् महमूदा मोड़ के पास तेज गति की लग्जरी कार टर्निंग पर रेलिंग तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरी। जिससे एक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि, सात लोग जख्मी हो गए। सभी झारखंड से लौट रहे थे। उसी दौरान दुर्घटना हुई। मृतक नूरसराय के मेयार गांव निवासी संजय कुमार का 35 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार है। जख्मी अलग-अलग गांव निवासी हैं।
मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक अन्य लोगों के साथ घूमने झारखंड गया था। जहां से लौटने में गाड़ी अनियंत्रित हो पुल के नीचे गिर गई। युवक माता-पिता का इकलौता संतान था।थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।