• February 25, 2026 4:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के सात फेरों की निभाई कसम, जानें कैसे हुई मौत…

ByReporter Pranay Raj

Nov 15, 2023

सूरज – 7903735887 

शादी के सात फेरों के दौरान एक साथ जीने-मरने की कसम को निभाते हुए दंपती ने एक साथ जान दे दी। हृदय को गम मेंे डूबोने वाली घटना बुधवार को नटेसर-फतुहा रेल खंड पर बुधवार को हुई। दोनों की मालगाड़ी के झटके से जान चली गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान खुदागंज के पचलोवा निवासी 75 वर्षीय सिद्धेश्वर महतो और उनकी पत्नी सुरजू देवी के रूप में की गई।

मृतक के साला सुखदेव प्रसाद ने बताया कि दंपती इसलामपुर बाजार गए थे। जहां से लौटने में हादसा हुआ। खुदागंज थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।