• June 7, 2025 10:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां के सामने मासूम बेटे ने तोड़ा दम, जाने घटना…

Nov 15, 2023

राज – 7903735887 

कतरीसराय थाना अंतर्गत छाछू बिगहा मोड़ के पास सड़क हादसे में बच्चे की जान मां के सामने चली गई। मृतक गिरियक थाना क्षेत्र के सतौआ-बेलदारी गांव निवासी गजाधर चौहान का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार है।

परिजनों ने बताया कि छठ पूजा पर बच्चा, माता-पिता के साथ नवादा जिला स्थित अपने ननिहाल जा रहा था। छाछू बिगहा मोड़ के समीप बच्चा मां के साथ ई रिक्शा में बैठा था। उसके पिता शौच के लिए गए थे। उसी दौरान स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा से दबकर बच्चे की मौत हो गई। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बाताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस फरार वाहन व उसके चालक पर कार्रवाई करेगी।