• June 13, 2026 11:59 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने किया भैया दूज…

ByReporter Pranay Raj

Nov 15, 2023

डायमंड – 7903735887 

भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने बुधवार को भाई दूज पर्व में गोधन कूटा। मंगल गीत गाकर बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना की। जिले में बहनों ने पूरे विधि-विधान व धार्मिक अनुष्ठान से पूजा-अर्चना की। भाई बहन के अटूट प्रेम को सूत्र में पिरोते इस त्योहार को बहनों ने पूरे उत्साह से मनाया।

बहनों ने भाइयों के हाथों मेें कलेवा बांधा। भाइयों ने बहन को उपहार दिया। व्रत के एक दिन पहले बाजार में महिलाओं और युवतियों ने जमकर खरीदारी की। भैया दूज के मौके पर ससुराल में रहने वाली सैकड़ो बहने भाई के पास पहुंची। पूजाघर में भगवान धर्मराज को तिलक लगाकर उन्हें अनाज चढ़ाया। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए बहनों का तांता लगा रहा।
शुभ समय के साथ बहनों ने समूह में घर के आंगन में पूजन सामग्री रख पूजा शुरू की। इस दौरान बहनों ने सबसे पहले हलवा बनाया। चना, गुड़ व रेगिनी के कांटा को कूटा। इसके बाद हलवा व चना गुड़ का प्रसाद भाइयों को खिलाया। पूजा के दौरान पारंपरिक गीत भी गाए।