• November 20, 2025 6:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लुटेरों का बढ़ा हौसला, एक ही दिन दो इलाके में घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 14, 2023

राज – 7903735887 

सिलाव थाना इलाके में बदमाशों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक से 2.40 लाख रुपया, मोबाइल, स्टोरवेल की चाबी लूट लिया। एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस लूट की जांच में जुट गई। पीड़ित संजय कुमार वर्मा घटना की सूचना पुलिस को दी।
पीड़ित ने बताया कि भूई में उनकी सीएसपी शाखा है। सिलाव निवासी दोस्त मोहित कुमार सिंह के घर से 2.40 लाख रुपया लेकर वह सीएसपी जा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे लूटपाट किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
इसी तरह एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अस्पताल के पास बदमाशों ने हथियार के बल पर अधेड़ से 1.19 लाख रुपया लूट लिया। ताड़पर गांव निवासी नवल यादव एसबीआई शाखा से रुपया निकासी कर गांव लौट रहे थे। उसी दाैरान घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।