• June 14, 2026 12:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति के बंटवारा का विरोध पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी जान; जाने हत्याकांड…

ByReporter Pranay Raj

Nov 14, 2023

राज – 7903735887 

विवाहिता को पति के बंटवारा का विरोध करना महंगा पड़ा गया। पति ने अवैध संबंध में बाधक बनी पत्नी की हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया। घटना सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में सोमवार की शाम हुई। घटना को अंजाम दे पति व अन्य ससुराली परिवार फरार हो गया। मृतका रविन्द्र पासवान की 20 वर्षीया पत्नी कुमकुम देवी है। मायके के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

मृतका के फूफा शंकर पासवान ने बताया कि कुमकुम का मायके बिहार थाना क्षेत्र के उपरावां गांव है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद तीन लाख नगदी, बाइक व अन्य सामानों की मांग की जाने लगी। कुछ माह पहले भतीजी ने गांव की एक महिला के साथ पति को आपतिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद वह नाजायज संबंध का विरोध करने लगी। इसी खुन्नस में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

थानाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके के परिजन के हवाले कर दिया गया।