• June 14, 2026 12:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नईसराय के मानिया किराना दुकान में छठ पूजा के सामान खरीदारों की भीड़, जाने खासियत…

ByReporter Pranay Raj

Nov 14, 2023

राज – 7903735887 

जिले में छठ पर्व की चहल-पहल शुरू हो गई है। लोग सामानों की खरीदारी में जुट गए हैं। छठ पर्व में आमतौर पर कई सामानों की जरूरत पड़ती है। जिन्हें खरीदने के लिए कई दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए नईसराय के मानिया किराना दुकान ने सराहनीय पहल की है। दुकान में छठ पूजा से संबंधित सभी सामानों को उपलब्ध किया गया है। वह भी बाजार से सस्ता। पूजा संबंधी 35 तरह के सामान दुकान में उपलब्ध है।

संचालक मनोज कुमार ने बताया कि छठ पवित्रता का पर्व है। उनकी दुकान में इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है। नारियल, घी, मीठा, चावल, दाल, सेंधा नमक, पचमेवा, अरघौता, सांचा आदि सभी सामान बेहतर क्वालिटी के हो। साथ कीमत का वह ख्याल  रखते हैं। सभी सामान बाजार से सस्ते मूल्य पर उपलब्ध हैं।