• June 7, 2025 9:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दारोगा की मौत से महकमा में शोक,जाने कैसे गई जान…

Nov 13, 2023

सूरज – 7903735887 

बिहारशरीफ रेल थाना में तैनात दारोगा की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक भोजपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमराव गांव निवासी स्व. देव कुमार सिंह के 57 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार सिंह हैं। पदाधिकारी की मौत से महकमा में शोक की लहर दौड़ गई। पदाधिकारी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

मृतक के पुत्र अभिषेक आनंद ने बताया कि पिता को हार्ट की बीमारी थी। ड्यूटी के दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रेल थानाध्यक्ष संजय कुमार पंडित ने बताया कि अप्रैल माह से अरुण सिंह रेल थाना में तैनात थे। कुछ माह पहले उनकी जमदार से दारोगा में पदोन्नति हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।