• November 20, 2025 6:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ग्रामीणों को मंत्री-सांसद ने दिया 40 लाख का सौगात, जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Nov 13, 2023

राज – 7903735887 

सिलाव प्रखंड के मनियावां गांव में 40 लाख की लागत से छठ घाट, स्नानागार, विश्राम स्थल आदि का निर्माण कराया गया है। सोमवार को मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, एमएलसी रीना यादव, पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने छठ घाट का उद्घाटन किया।
मंत्री ने कहा कि छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है। लोग भक्तिभाव से भगवान भास्कर की अाराधना करते हैं। यह स्वच्छता का संदेश देता है। दूर-दूर से लोग छठ मनाने के लिए बिहार आते हैं। ऐसे में छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो, बिहार सरकार इसका पूरा ख्याल रख रही है।
मनियावां में आकर्षक छठ घाट का निर्माण कराया गया है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सहूलियत होगी। इस अवसर पर जिप सदस्या नविता सिन्हा, मुखिया रिंकू देवी, रुपेश पासवान, पंकज पासवान, दीपक पासवान, नीतीश पासवान, संयोग आदि मौजूद थे।