• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवविवाहिता की हत्या कर परिवार फरार, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 13, 2023

डायमंड – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में शादी के पांच बाद नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद ससुराली परिवार फरार हो गया। मृतक रवि कुमार की 21 वर्षीया पत्नी मोनी देवी हैं।

मृतका का मायके पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव है। परिजन दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। भाई ने बताया कि पांच माह पहले बहन की शादी हुई। जिसके बाद ससुराली परिवार दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। पति राजमिस्त्री का काम करता है। चार दिन पहले दिवाली के मौके पर बहन ससुराल आई थी। रात में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मायके के परिजनों को घटना की खबर मिली।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।