• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में घर से लाखों की संपत्ति चोरी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 9, 2023

राज – 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला में सक्रिय बदमाशों ने ताला लगे घर से ढाई लाख की संपत्ति चोाी का ली। गृहस्वामी घर में ताला लगाकर परिवार के साथ सास के श्राद्ध कर्म में शामिल होने नवादा गए थे। जहां से लौटने पर घटना का खुलाा हुआ। चोरी शकील खान के घर में हुई। पीड़ित ने केस का आवेदन थाना में दिया है।

गृहस्वामी ने बताया कि उनकी सास का देहांत हो गया था। घर के सभी लोग 7 नवंबर को नवादा जिला के पिथौरी गांव चले गए थे। गुरुवार को वहां से वापस लौटे। घर आकर देखा तो आलमीरा व बक्सा का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसमें रखा सोने की एक जोड़ी बाला, हार, टीका, चांदी की दो जोड़ी पायल और नगद 17 हजार रुपये गायब थे। इन सामानों की कीमत ढाई लाख से अधिक है। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।