• November 20, 2025 6:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेड़ में लटकी मिली अधेड़ की लाश, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2023

सूरज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत् मिर्जापुर गांव में बुधवार की अल सुबह नदी किनारे पेड़ में लटकी अधेड़ की लाश मिली। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र यादव के रूप में की गई। मृतक लोक नतर्क थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है।
गांव के लोगों ने बताया कि कि सुबह में लोग नदी किनारे शौच के लिए गए तो उनकी नजर शव पर गई। शव पेड़ में फंदे के सहारे लटका था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिवार एक लाख बकाया मांगने पर हत्या कर शव लटकाने का मौखिक आरोप लगा रहा है। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने खुदकुशी की आशंका व्यक्त करते हुए केस का आवेदन दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।