• August 10, 2026 12:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्र ने पिता की गोली मार की हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2023

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत दबौल गांव में नशे में धुत पुत्र ने पिता की गोली मार हत्या कर दी। मृतक स्व. राम अनुग्रह के 60 वर्षीय पुत्र बिलटू शर्मा हैं। घटना के बाद फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई।

ग्रामीणों की माने तो बुजुर्ग परिवार के साथ घर में थे। उसी दौरान पुत्र टुनटुन शर्मा नशे में धुत होकर घर आया और पिता से झगड़ा करने लगा। अचानक बदमाश पिस्टल निकाल पिता के सिर और कनपटी में दो गोलियां मार दी। जिससे बुजुर्ग की जान चली गई। घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पुत्र पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।