• August 10, 2026 12:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बड़ी पहाड़ी में किशोर ने फांसी लगा दी जान, जाने कारण …

ByReporter Pranay Raj

Nov 4, 2023

सौरभ – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर मोहल्ला में शनिवार की शाम 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण परिजनों द्वारा फटकार लगाना बताया जा रहा है। मृतक धर्मेंद्र चौहान का पुत्र ऋतिक राज है।
परिवार ने बताया कि किशोर के कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। आवाज देने पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। तब खिड़की से झांकने पर वह फंदे पर लटका मिया। जिसके बाद दरवाजा तोड़ किशोर को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए, शव लेकर लौट गए।