• June 19, 2025 2:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लाश गिराने आए बदमाश को भीड़ पकड़ी, मिला पिस्टल-कारतूस…

ByReporter Pranay Raj

Oct 28, 2023

सूरज – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के माजिदपुर गांव में शनिवार की सुबह एक बदमाश हथियार ले लाश गिराने आया था। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ उससे पिस्टल, कारतूस छीन लिया। हालांकि, बदमाश किसी तरह फरार होने में सफल रहा। मौके पर पहुंची हथियार जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई। लोगों की मानें तो बदमाश मुखिया सुधांता कुमारी के घर पर फायरिंग करने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि वह घर से सुबह में अपने काम को लेकर निकल रहे थे। तभी गांव का युवक शिशुपाल कुमार उन पर पिस्टल तान दिया। पिस्टल मिसफायर होने से उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगो ने युवक को पकड़ उसकी पिटाई करते हुए उससे हथियार-कारतूस छीन लिया। चहारदीवार में रास्ता विवाद में बदमाश ने उनकी हत्या का प्रयास किया। थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि मौके एक पिस्टल व 9 कारतूस बरामद हुआ। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।