• June 13, 2026 12:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नूरसराय में एक ही रात गांव के चार घरों में लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 19, 2023

सूरज- 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलदारीपर गांव में सक्रिय बदमाशों ने एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार की सुबह घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
बदमाशों ने 52 हजार नगदी व करीब सात लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। चोरी लाली चौहान, अनिल चौहान, नीतीश कुमार और ब्रह्मदेव चौहान के घर हुई।
पीड़ित गृहस्वामी नीतीश ने बताया कि उनके घर में बुजुर्ग माता-पिता थे। जिनके कमरे की दरवाज बाहर से लॉक कर बदमाशों ने 45 हजार नगदी व लाखों के जेवर की चोरी की। चोरी गई संपत्ि की अनुमानित कीमत चार लाख से अधिक है।
दूसरी पीड़िता निर्जला कुमारी ने बताया कि उनके घर के लोग प्रदेश में मजदूरी करते हैं। चोरों ने 7500 नगदी, जेवर, कपड़ा, बर्तन की घर से चोरी की। इसी तरह बदमाशों ने लाली चौहान के बंद घर से एक लाख के बर्तन, कपड़ा व अन्य सामानों की चोरी। पीड़िता मिंकी कुमारी ने बताया कि उनके घर से बदमाशों ने 1.25 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया।