• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी ने स्कूल में फांसी लगा दी जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 17, 2023

राज – 7903735887 

कतरीसराय के सीमावर्ती नवादा जिला के शाहपुर ओपी के लाल बिगहा गांव स्थित प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।मृतका कतरीसराय निवासी संजय कुमार माथुर की 16 वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। शव के पास से एक सुसाईड नोट भी मिला है। उसमें परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप है।

स्कूल प्रशासन के लोगों ने बताया कि स्कूल के एक वर्ग कक्ष का दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो पंखे में बने फंदे से झूल रही लाश पर नजर पड़ी। इसके बाद शाहपुर ओपी की पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस पहुंची और खिड़की में लगे सरिये को काटकर अंदर घुसी। इसके बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस की मानें तो नोट में लिखा है कि वह पढ़कर काबिल बनना चाहती है। जिसमें परिवार के लोग साथ नहीं दे रहे हैं। उस पर लांछन लगाया जा रहा है। जिस कारण वह मौत को गले लगा रही है। ओपी प्रभारी संजीत राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होगा। मामले की जांच चल रही है।