• November 20, 2025 6:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छेड़खानी के विरोध पर फायरिंग, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 15, 2023

सौरभ – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत गोसांई बिगहा गांव में छेड़खानी के विरोध पर बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। रोड़ेबाजी करते हुए बदमाशों ने एक महिला की पिटाई कर दी। कुछ ग्रामीणों ने गोलीबारी का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया।
जख्मी रामभरोसे की 44 वर्षीया पत्नी शर्मिली देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना का आरोप मुकेश यादव और उसके सहयोगियों पर लग रहा है।
जख्मी महिला के देवर ने रामप्रवेश ने बताया कि गांव के कुछ बदमाश करीब दो माह से उनके घर की बच्चियों से छेड़खानी करता आ रहा है। जिसके विरोध पर बदमाश घर पर चढ़कर रोड़ेबाजी करते हुए फायरिंग करने लगा। सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।