• November 20, 2025 6:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बहन पर खौलता सब्जी फेंकने का अरोपी गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 14, 2023

राज – 7903735887 

बहन के शरीर पर खौलता हुआ सब्जी फेंकने के आरोपित भाई को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी  नुरुल हक़  ने बताया कि थरथरी थाना इलाके के दुधिचक निवासी नीतीश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी ने इस्लामपुर थाना इलाके के आत्मा निवासी रंजीत कुमार और उसकी पत्नी दुलारी देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

आरोप में बताया था कि जब वह बीमार माता-पिता को देखने मायके आई गई तो उसके भाई और पत्नी ने मिलकर मेरे हिस्से का संपति हड़पने के लिए जान मारने की नीयत से कढ़ाई में खौल रहे सब्जी को शरीर पर फेंक दिया था। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। इलाज के लिए भी कोई खर्च नहीं दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों पति-पत्नी गांव छोड़कर फरार था। युवक को बिहारशरीफ से गिरफ्तार किया गया है।