• September 24, 2026 10:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की मौत के बाद लगा दोस्त पर हत्या का आरोप, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 12, 2023

राज –  7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के सिलावडीह गांव में संजय साव के 25 वर्षीय पुत्र जीतू साव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन एक दोस्त पर धोखे से जहर खिला हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मृतक के पिता ने बताया कि उनका मृतक पुत्र जीतू साव दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। 15 दिन पहले घर लौटा था। आरोपी पंकज से पुरानी दोस्ती थी। हत्या से एक दिन पूर्व दोनों में बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों के बीच मारपीट हुआ था। दूसरे दिन वही लोग घर से बुलाकर उनके पुत्र को राजगीर ले गया। देर तक पुत्र के नहीं लौटने उन्होंने पंकज से पूछताछ की तो वह जीतू को घर पहुंचा दिया। गुरुवार की सुबह पुत्र देर तक नहीं जागा। परिवार के लोग उसे जगाने गए तो वह बिस्तर पर मृत मिला। अंदेश है कि बदमाश ने धोखे से जहर खिला उनके पुत्र की हत्या की है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालत में युवक की मौत हुई है। परिजन जहर खिला हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस जांच में जुटी है।