• November 25, 2026 10:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की चली गयी जान , जानें कारण ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 6, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के तियारी गांव में शुक्रवार को बिच्छू ने महिला को काट लिया। इलाज की जगह परिजन झाड़-फूंक करवाने लगे। इससे महिला की तबियत और बिगड़ गयी। सदर अस्पताल लाने के दौरान महिला की मौत हो गयी। मृतका धुरी कुमार की पत्नी दुलार देवी पांच महीने की गर्भवती थी।
परिजनों ने बताया कि गांव के पास ही वह घास काट रही थी। इसी दौरान बिच्छू ने डंक मार दिया। तड़प रही महिला को पास में झाड़-फूंक के लिए ले गये। वहां उसकी हालत और बिगड़ गयी। इसके बाद कुछ लोग उसे बाइक पर बिठाकर सदर अस्पताल लाये। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल लाने में देर होने की वजह से मौत हो गयी।