• November 20, 2025 6:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजदूर की मौत के बाद हंगामा, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2023

राज  – 7903735887 

पावापुरी ओपी अंतर्गत करमपुर गांव में मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया। शव को एनएच 20 पर रख जाम लगा दिया गया। आक्रोशित सड़क निर्माण करा रही गाबर कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना पाकर राजगीर डीएसपी दलबल के साथ पहुंच गए।
कंपनी द्वारा मृतक के परिवार को एक लाख का मुआवजा उपलब्ध कराया गया। तब हंगामा शांत हुआ। तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवा गांव निवासी अवधेश यादव का पुत्र विकास कुमार है। युवक सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। वह हरनौत में काम कर रहा था। बुधवार की रात वह भागन बिगहा ओपी अंतर्गत पुल के पास सोया था। जहां सुप्तावस्था में वह सर्पदंश का शिकार हो गया। जिससे उसकी जान चली गई। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि तोड़फोड़ करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।