• November 20, 2025 6:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने प्रधानाध्यापक को मार दी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2023

राज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के चमहेड़ा गांव के समीप रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने स्कूल के प्रभारी एचएम को गोली मार दी। प्रधानाध्यापक ड्यूटी करने बाइक से स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों घटना को अंजाम दे फरार हो गया।

ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी मदनपुर गांव निवासी जख्मी सुरेश प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। गोली शिक्षक के सीने के पास लगी है। जख्मी की पत्नी गया जिला में सिपाही हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के फुटेज की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जख्मी के फर्द बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।