• November 25, 2026 10:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमरे से आ रही थी हेलो-हेलो की आवाज, दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 4, 2023

राज – 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र ने बनौलिया में बुधवार की शाम छापेमारी कर दो साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार कर लिया। शातिर किराए के कमरे में ठगी की दुकान चला रहा था। थानअध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बनौलिया स्थित उमेश साह के मकान में कुछ संदिग्ध लोग एकत्रित होकर मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके साथ साइबर ठगी का काम कर रहे हैं।

जिसके बाद उक्त मकान के प्रथम तल्ले पर छापेमारी की गई। जहां से दो युवक को मोबाइल से ठगी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार फ्रॉड संदीप कुमार और सौरभ कुमार है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे भोले भाले लोगों को लोन दिलाने के नाम पर फोन कर पैसे ठगी का काम करता है।
कमरा से 8 मोबाइल , विभिन्न बैंकों के फर्जी मुहर, चेकबुक, एटीएम कार्ड और ठगी से प्राप्त 1,89,700 रुपये बरामद किए हुआ।