• February 25, 2026 11:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रास्ता पूछने पर युवक पर चला दी गोली , जमीन पर बैठ बचाई जान…

ByReporter Pranay Raj

Sep 30, 2023

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के कुशवाहा धर्मशाला के पास सुबह बदमाशों ने एक राहगीर पर गोली चला दी। राहगीर जमीन पर बैठ गया, जिससे उसकी जान बची। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। चर्चा है कि कुछ बदमाश धर्मशाला के समीप नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था। उसी दौरान बिना कारण, युवक को निशाना बनाने का प्रयास किया। पीड़ित छोटी पहाड़ी निवासी मुकेश कुमार ने अज्ञात बदमाशों को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पीड़ित ने अज्ञात को आरोपित कर केस कराया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियाें के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।